लुणी: दईपड़ा-सेवाला के बीच खेतों में लगी आग, स्थानीय ग्रामीणों और दमकलों की मदद से पाया काबू।
Luni, Jodhpur | Feb 10, 2024 लूणी क्षेत्र के दईपड़ा-सेवाला के बीच खेतों की सूखी झाड़ियों में अज्ञात कारणों से लगी आग को दमकलों और ग्रामीणों की मदद से काबू में किया गया।आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए ट्रैक्टर से जमीन की सफाई कर घास हटाई गई तथा लोगों की सूचना पर चार दमकलों ने कड़ी मसकत के बाद आग पर काबू किया।आगजनी में कोई जनहानि नही हुई है।