लुणी: मोगड़ा में आयोजित मनोरंजन क्रिकेट मैच में सरपंचों की टीम ने पंचायत समिति सदस्य को हराया।
Luni, Jodhpur | Feb 11, 2024 पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पप्पू राम पटेल ने बताया कि,मोगड़ा में एक दिवसीय क्रिकेट मैच में ग्राम विकास अधिकारी,सरपंच और पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें पहला मैच ग्राम सेवक और सरपंच की टीम के बीच खेला गया जिसमें फाइनल मुकाबला पंचायत समिति सदस्य और सरपंचों के बीच कड़े मुकाबले में सरपंचों की टीम ने जीत हासिल की।