लुणी: सर कस्बे में आयोजित "गांव चलो अभियान" में कैबिनेट मंत्री पटेल ने किया जनसंवाद
Luni, Jodhpur | Feb 12, 2024 कस्बे के सरपंच पांचाराम मेघवाल ने बताया कि, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने "गांव चलो अभियान" में शिरकत की। मंत्री पटेल ने लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विद्युत, पानी, सड़क, पीएम आवास आदि की समस्याएं बताई जिस पर पटेल ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।