गया टाउन सीडी ब्लॉक: शहीद मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जाँच
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इकबाल नगर के तत्वावधान में शहीद मध्य विद्यालय परिसर में पॉली क्लिनिक के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया और विशेष रूप से हीमोग्लोबिन की जांच की गई।