चूरू: डीएसपी और एसडीएम ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण, भारी पुलिस जाप्ता रहा मौजूद
Churu, Churu | Nov 30, 2025 चूरू जिला जेल में डीएसपी सुनील झाझरिया और एसडीएम सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोतवाली थाना, सदर थाना, आरएसी, डीएसपी शाखा व पुलिस लाइन के जवानों सहित भारी पुलिस जाप्ता इस सर्च अभियान में शामिल रहा। करीब एक घंटे तक चले इस सर्च अभियान में जेल के सभी बैरकों की बारीकी से तलाशी ली गई।