रामगढ़ की जुझारू विधायक ममता देवी ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से किसानों के हितों को मजबूती से उठाया। उन्होंने मरंगमरचा स्थित बंद पड़े कोल्ड स्टोर को शीघ्र चालू कराने तथा गोला प्रखंड में नए कोल्ड स्टोर के निर्माण की सशक्त मांग की। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के किसान मेहनत से फसल तैयार करते हैं, लेकिन समुचित भंडारण व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हे