बांसगांव: बेलीपार थाना क्षेत्र में पत्नी और छोटे भाई के अवैध संबंध के शक में बड़े भाई ने घर के अंदर मारी गोली, युवक गंभीर घायल
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अवैध संबंध के शक में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि रोशन पाल को अपनी पत्नी और छोटे भाई रोहन पाल के बीच संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ और गुस्से में आकर रोशन ने तमंचे से रोहन पर फायर कर दिया। गोली लगने से रोहन गंभीर रूप से घायल हो गया।