शेखपुरा थाना को संध्या में सूचना मिली कि सुरदासपुर मटोखर मेन रोड में कारे पहाड़ के ब्लाक नं० 05 के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी है। प्राप्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष शेखपुरा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल के लिये प्रस्थान किये। पैर में गोली लगे जख्मी उत्तम कुमार पिता रविन्द्र मिस्त्री सा० कारे थाना जिला शेखपुरा को ईलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया, जहां पर ईलाज के क्रम में इनकी मृत्यु हो गयी। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। वादी के बताये अनुसार इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मियो के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी पारंभ कर दी गयी। छापामरी के क्रम में मटोखर रेलवे स्टेशन के पास से 01. उदय यादव पे० रामदेव यादव सा० मटोखर थाना जिला शेखपुरा 02. रवि कुमार उर्फ रविन यादव पे० कृष्णा यादव सा० तेलडीह थाना अरियरी जिला शेखपुरा वर्तमान सा० मटोखर थाना जिला शेखपुरा को अवैध देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में शेखपुरा थाना कांड सं0 168/26 दिनांक 29.06.2026 धारा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मृतक उत्तम कुमार की हत्या के सबंध में वादी उदय कुमार के आवेदन पर शेखपुरा थाना कांड सं0 169/26 दिनांक 29.06.2026 धारा 103(1)/3(5) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी/जप्तीः-
01. एक अवैध देशी कट्टा
कांड में गिरफ्तारीः-
01. उदय यादव पे० रामदेव यादव सा० मटोखर थाना जिला शेखपुरा
02. रवि कुमार उर्फ रविन यादव पे० कृष्णा यादव सा० तेलडीह थाना अरियरी जिला शेखपुरा वर्तमान मटोखर,थाना जिला शेखपुरा
छापामारी दलः-
01 पु०नि० सह थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार शेखपुरा थाना। 02 पु०नि० सह प्रभारी जिला तकनिकी शाखा एवं तकनिकी शाखा के अन्य पदाधिकारी / कर्मी शेखपुरा
03 स०अ०नि० पंकज कुमार, सिंह शेखपुरा थाना।
04 पी०टी०सी० रंजन कुमार शेखपुरा थाना।
05 पी०टी०सी० नवल कुमार मंडल शेखपुरा थाना।