बाइक सवार बदमाशों युवक को मारी गोली।
दो दोस्तों के साथ घर वापस लौटने के क्रम में दिया घटना को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी।
रविवार की देर शाम हथियाबंद बाइक पर सवार बदमाशों ने नगर थाना क्षेत्र के मटोखर - कारे न्यू बाईपास मार्ग में अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे एक 30 वर्षीय युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां दाग कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कारे गांव निवासी रविन्द्र मिस्त्री उर्फ रवींद्र शर्मा के पुत्र उत्तम कुमार के रूप में की गई है।मृतक के दोस्त कारे गांव निवासी धर्मपाल कुमार ने बताया कि वह मृतक उत्तम के साथ न्यू बाईपास रोड होकर मटोखर दह से अलग अलग दो बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। उदय यादव का भांजा रॉबिन यादव अपनी बाइक से ओवरटेक करने लगा।रॉबिन यादव ने उसी समय अपने मामा उदय यादव को मोबाइल से फोन कर दिया। फोन करते ही कुछ देर में उदय यादव वहां आ गया और अचानक 4 - 5 ताबड़तोड़ गोलियां दागने लगा। इसी दौरान एक गोली मृतक के दाहिने जांघ में लगी।सूचना मिलते ही गांव के लोग घायलावस्था में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने ईलाज करने से इनकार कर दिया। फिर परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। यह खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई।नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को जब्त कर ली।मृतक अपने पीछे एक 5 वर्ष की पुत्री और विधवा पत्नी को छोड़ गया है। गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के नेतृत्व में टीम गठित हुई। पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।