मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल के स्वागत समारोह में बंदूक से दो बार हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी के निवास पर आयोजित स्वागत समारोह में अचानक हुई गोली चलने की आवाज से खुद अजय सिंह भी सहम गए। कार्यक्रम के दौरान उन्हें तलवार भी भेंट की गई।
फायरिंग और हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो सामने आने के बाद अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी और खुलेआम शक्ति प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।#Burhanpur #MadhyaPradesh #Congress #AjaySingh #HarshFiring #BreakingNews #MPNews #PoliticalNews #viralvideoシ