छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर के अलबेलापारा वार्ड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आधी रात भोजन की तलाश में एक भालू सीधे एक घर के किचन में जा घुसा। रिहायशी इलाके में भालू की इस आमद से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन भालुओं की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं।
कांकेर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके की घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने स्थिति पर नजर बनाई हुई है। वन विभाग ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है और हिदायत दी है कि भालू दिखने पर उसके करीब बिल्कुल न जाएं और तुरंत विभाग को सूचित करें।
#Kanker #ChhattisgarhNews #KankerForest #WildlifeEncounter #BearAttackAlert #ChhattisgarhUpdates #BreakingNews #LocalNews #FatafatNews