छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से विकास के दावों की पोल खोलती एक विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के सोनहत ग्राम पंचायत (पण्डो पारा) में सड़क न होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुँच सकी। प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला की जान बचाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों ने भारी बारिश के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर उसे गोद में उठाया और उफनते नाले को पार कर कराया। बता दें कि, इससे पहले 2 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक लाया गया, जहाँ से उसे अस्पताल ले जाया गया।
#ChhattisgarhNews #Balrampur #HealthCareCrisis #GroundReality #RuralIndia #RoadInfrastructure #Chhattisgarh #ViralNews #SystemFailure #SocialMediaNews #TribalArea #MedicalEmergency #PublicHealth #FatafatNews