पूरनपुर: घुंघचाई थाना के सामने बस में सीट को लेकर कुछ लोगों ने की सेना के जवान की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पूरनपुर साइड से एक बस बंडा जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में सीट को लेकर विवाद हो गया था। जैसे ही बस घुंघचाई थाने के गेट से चंद कदमों की दूरी पर जाकर रुकी तभी कुछ लोग बस में सवार युवक की पिटाई करने लगे यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव किया उसके बाद भी उक्त लोग नहीं माने और युवक को बस से नीचे खीच लिया और मारपीट करते रहे।