पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में महिला ने सास व देवर के साथ गाली गलौज कर की मारपीट
पूरनपुर नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी मोहम्मद कासिम पुत्र जावेद सलमानी ने बताया कि उसकी भाभी नरगिस बेगम पत्नी जाकिर अपने मायके के लोगों की मदद से देवर व सास के साथ आए दिन गाली गलौज कर मारपीट करती हैं। पीड़ित युवक ने जान माल का खतरा बताकर मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।