पूरनपुर: नगरपालिका चौराहे पर फाल्ट सही करने के दौरान लाइनमैन को लगा करंट,अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर मोहल्ला खानकाह निवासी मोईन पुत्र मतीवुल्ला विद्युत उपखंड कार्यालय पर संविदा लाइनमैन पद पर तैनात है। मंगलवार को नगरपालिका चौराहे पर विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया था। सूचना पर लाइनमैन फाल्ट को सही करने के लिए पहुंचा तभी अचानक उसको करंट लग गया और विद्युत पोल से टीनशेड पर जा गिरा टीनशेड में भी करंट आने से उसकी हालत बिगड़ गई।