पूरनपुर: लोधीपुर रोड पर बाइक सवार दंपति से लूटपाट कर की छेड़छाड़, मामले में पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर शादी समारोह से घर बापस लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह बाइक लेकर लोधीपुर रोड पर पहुंचा तभी धरमंगदपुर निवासी नसीम और रहीम ने बाइक सवार दंपति को रोककर गाली गलौज कर सोने की चेन व कानों के झुमके व आठ हजार रुपए और जेव में रखा मोबाइल छीन लिया।