पूरनपुर: पिपरिया दुलई गांव में खेत में लगे तूदें उखाड़ने का विरोध करने पर चाचा भतीजी की पिटाई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी वेदप्रकाश पुत्र राम भजन ने बताया कि उसका खेत गांव के पास में ही स्थित है। आरोप है कि पड़ोसी काश्तकार बाबूराम,राम खिलौना, छोटेलाल, शिवसागर,रामपाल,लालता प्रसाद, सुंदरलाल पुत्रगण रामचरन ने खेत से तूदें उखाड़ दिए। जानकारी लगने पर युवक ने इसका विरोध किया इस बात से नाराज होकर सभी ने एक राय होकर उसकी पिटाई कर दी।