कुलपहाड़: जैतपुर में परिवार रजिस्टर में फर्जी नाम दर्ज होने पर महिला ने की शिकायत
कुलपहाड़ थाना क्षेत्र में जैतपुर के मुहल्ला नयापुरा निवासी बेनी बाई नामक महिला ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर परिवार रजिस्टर में फर्जी तरीके से नाम जोड़ने का आरोप लगाया है। बेनी का आरोप है कि पंचायत सचिव ने फर्जी तरीके से उनके परिवार रजिस्टर में दो लोगों को जिसमें प्यारे लाल एवं प्यारी जो कि मध्यप्रदेश के नादगांव के परिवार रजिस्टर में दर्ज कराया है।