चंबा पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हए धुड़ी मोड, चैनड के समीप एक युवक के कब्जे से प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद की है। पलिस टीम ने आरोपी के पास से 91 टैपेंटाडोल टैबलेट और 98 प्रेगाबालिन कैप्सरल बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार SIU टीम बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान धडी मोड, चैनड के पास टीम ने एक यवक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से उक्त दवाडयां बरामद हईं। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय रोहित कमार पूत्र जोगिंदर कमार, निवासी गांव गनियाली, डाकघर राजपुरा, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है।बरामद दवाइयो को लेकर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है
प्रारंभिक तौर पर मामले में डग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पूलिस द्वारा बरामद दवाइयों की प्रकृति, उनके स्त्रोत और आरोपी के पास इन्हें रखने के उद्टेश्य को लेकर भी जांच की जा रही है।पुलिस अधीक्षक चम्बा विजय कुमार सकलानी ने जानकारी देते हए बताया कि नशीली एवं द्रुपयोग की आशंका वाली दवाडयों की अवैध बिक्री और वितरण पर रोक लगाने के लिए जिले में 'लगातार निगरानी एवं गश्त की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद टैबलेट और कैप्सूल आरोपी तक कहां से पहुंचे तथा क्या इनके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या सप्लाई नेटवर्क की भूमिका है। मामले में आगामी जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Chamba, Chamba | Sep 23, 2026