आतिशी नजारों के साथ गंगा आरती
@followers @top fans News 24 Udaipur
#nonflower #udaipur #viralpost #gangaaarti
उदयपुर। श्री बजरंग बली प्रचार समिति, उदयपुर के तत्वावधान में शनिवार को भीम परमेश्वर घाट, जोधसिंह जी दायजी पुलिया, चांदपोल बाहर पर विशाल पिछोला जल पूजन (गंगा पूजन) का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, सुंदरकांड पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक महाआरती सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
श्री बजरंग बली प्रचार समिति व्यवस्थापाक प. पवन सुखवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। श्री बजरंग बली प्रचार समिति की ओर से दुष्यंत कुमावत, महेश श्रीमाली एवं मधुसूदन सुखवाल के सान्निध्य में सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके पश्चात गिरधर विद्या विहार स्कूल के छात्र-छात्राओं ने झील पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
आयोजन के दौरान विभिन्न संस्थाओं के विद्यार्थियों, धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पिछोला झील का पूजन किया। इसके बाद समस्त आगंतुकों की सहभागिता से महाआरती आयोजित की गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ आरती में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रही।
जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की रही सहभागिता :
आयोजन में नगर निगम उदयपुर के उपमहापौर दिनेश भट्ट, भूअधिलेख अधिकारी लतिका पालीवाल, समाजसेवी महाराज शक्तिसिंह करोह़ी, जितेश कुमावत, चंद्रभान सिंह पीपलिया, अरविंद सिंह राव, भाजपा ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, व.र. अभियंता योगेश कुमार एवं वार्ड 14 के पार्षद शंकर कसारा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की सहभागिता रही।
विभिन्न संस्थाओं ने किया सहयोग :
कार्यक्रम में नगर निगम उदयपुर, ऋद्धि सिद्धि बालाजी भक्त मंडल, आलोक संस्थान, झील मित्र संस्थान, श्री हनुमान सेना, मधु टेंट हाउस, गिरधर विद्या विहार माध्यमिक विद्यालय, चांदपोल सेवा समिति, लेक पिछोला हेल्थ सेंटर एवं मास्टर बैंड उदयपुर सहित विभिन्न संस्थाओं ने सहयोग किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री बजरंग बली प्रचार समिति के सदस्यों एवं आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के निवेदक दुर्गेश शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमावत एवं पवन कुमार सुखवाल रहे।
Girwa, Udaipur | Oct 11, 2026