रूपवास: भगवान भरोसे अस्पताल: एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा रुदावल का CHC, 36 गांवों की सेहत संकट में
भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र के रुदावल कस्बे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों बदहाल स्थिति में है। डॉक्टरों की भारी कमी के चलते करीब 36 गांवों का भार एकमात्र डॉ. राहुल गर्ग पर है। रोजाना करीब 400 मरीजों की ओपीडी होने से सुबह से शाम तक लंबी कतारें लग रही हैं।