हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र की लापता एक महिला की सचेंडी में हुई हत्या
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव के करेना डेरा की एक महिला की बिधनू कानपुर निवासी एक युवक ने सचेंडी के धरमंगदपुर गांव के पास घनी झाड़ियों में ले जाकर गला काटकर हत्या कर दी। सुमेरपुर थाना में दिसंबर में दर्ज महिला के अपहरण के मुकदमे में पुलिस ने बिधनू निवासी उसके प्रेमी को पकड़ा तो उसने हत्या की बात कबूली है।