हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में डीएम व एसपी ने गल्ला मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पांचवे चरण में 20 मई को होगा मतदान
हमीरपुर जनपद में लोकसभा का चुनाव पांचवे चरण में होना है। गुरुवार को जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने पुलिस अधीक्षक डा. दीक्षा शर्मा के साथ शाम करीब 6 बजे नवीन गल्ला मंडी पहुंचकर दोनों विधानसभा के स्ट्रांग रूमों सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला ने जिलाधिकारी को बनाई गई व्यवस्थाओं की जानकारियां दी हैं।