हमीरपुर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर में प्राचार्य ने क्षय रोग कार्यक्रम टीम के आमंत्रित सदस्यों को किया सम्मानित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में आज छठवें दिन क्षय रोग मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में इकाई प्रथम और द्वितीय के सभी स्वयंसेविकाएं एवं स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। प्राचार्य डा. शीराज खान के आमंत्रण पर क्षय रोग कार्यक्रम की टीम ने महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम चलाया।