हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में रामनवमी की भव्य शोभा यात्रा की तैयारी के लिए खुला कार्यालय
आगामी 17 अप्रैल को होने वाली रामनवमी के भव्य शोभायात्रा की तैयारी को लेकर गुरुवार को स्टेशन रोड में बीआर पैलेस में कार्यालय का शुभारंभ किया गया। गुरुवार को इटरा आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद सरस्वती ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। पिछले वर्षों की भांति साल भी कस्बे में श्रीराम नवमी की भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए तैयारी शुरू की जा रही है।