हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इटरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
इटरा गांव में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। परिजन उसे फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना निवासी राजबहादुर करीब दस वर्षों से स्थानीय थाना क्षेत्र के इटरा गांव में रह रहा हैं।