हमीरपुर: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में लोकसभा चुनाव व त्यौहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी व SP द्वारा की गई समीक्षा बैठक
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 व त्यौहार होली व रमजान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के संबंध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा डा. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार जिला कलेक्ट्रेट परिसर में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के संवेदनशील व अति-संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संवेदनशीलता को सामान्य किये जाने हेतु योजना पर चर्चा की।