बखरी: बखरी पुलिस ने गोरियारी से एक शराब कारोबारी को 5 लीटर देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार
बखरी पुलिस ने गोरियारी से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 5 लीटर देसी शराब भी बरामद किया है। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोरियारी निवासी प्रमोद सहनी को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड अंकित कर उसे कोर्ट भेज दिया गया है।