खंडवा नगर: खंडवा: किसानों ने ग्रामीणों को मुफ्त में प्याज बांटी, 15 नवंबर को करेंगे रेल रोको आंदोलन
खेतों में कल्टीवेटर चलाने, प्याज भेड़ों को खिलाने के बाद अब किसान प्याज को ग्रामीणों को ही मुफ्त में बांट रहे हैं। ग्रामीण भी खेतों में पहुंचकर प्याज को साफ कर घर ले जा रहे हैं। ऐसे में किसानों को कल्टीवेटर भी नहीं चलाना पड़ रहा है , ग्रामीण भी खेत से प्याज उखाड़कर मुफ्त में ले गए। जानकारी गुरुवार दोपहर 2 बजे की है