खंडवा नगर: मुस्लिम कार्यकर्ता को कुर्सी पर बैठाना जिहादी षड्यंत्र: हिंदूवादी नेता का नेता प्रतिपक्ष पर आरोप, एएसपी से शिकायत
खंडवा नगर निगम में एक अनोखी तस्वीर ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने अपने कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता हन्नान खोकर को अपनी कुर्सी पर बैठाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान फोटो ली गई, जिसे कांग्रेस के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर साझा किया। यह जानकारी गुरुवार सुबह 8 बजे की है