बहराइच: सेमरी मलमला के पास बैलगाड़ी से भिड़ी बाइक, एक युवक की मौत व
एक घायल
मुर्तिहा कोतवाली के सेमरी मलमला के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक आगे जा रही बैलगाड़ी से जा भिड़ी। बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने एक को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी