बहराइच: सिंघापारसी स्थित कैलाश होटल के पास अभद्रता करने से विरोध करने पर दबंगों ने की युवतियों की पिटाई पहुंचाई गई अस्पताल
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिंघापरासी कैलाश होटल के पास अभद्रता करने का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवती की पिटाई शुरू कर दी। जिसे जब बचाने के लिए उसके साथ की तीन अन्य युवतियों ने बचाने का प्रयास किया तो दबंगों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद चारों युवतियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया है।