बहराइच: अधमुड़िया गांव में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
कोतवाली देहात के अधमुड़िया गांव निवासी आशिया बेगम (26) पत्नी मकबूल का शुक्रवार रात को विवाद हुआ। आशिया के पिता ने बताया कि पुत्री की पिटाई दामाद ने की। जिससे परेशान होकर आशिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मालूम हो कि पति राजकोट में नौकरी करता है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।