बहराइच: दरगाह परिसर स्थित सर्कस ग्राउंड में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सैय्यद सालार मसऊद गाजी रह.अलैह. की दरगाह परिसर स्थित सर्कस ग्राउंड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।