बहराइच: पण्डितपुरवा गांव युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
हरदी थाना क्षेत्र के पण्डितपुरवा गांव निवासी शिवानी पुत्री राम समुझ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।पिता राम समुझ ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने इलाज के लिए बहराइच आया था। डॉक्टर ने पथरी होने की बात कहते हुए अपरेशन करवाने की सलाह दी थी। इसी बात से परेशान पुत्री ने जान दे दी। पुलिस जांच में जुट गई है