चौसा: चौसा में टला बड़ा हादसा: मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी ई-रिक्शा, मची अफरा-तफरी
Chausa, Buxar | May 8, 2026 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चौसा यादव मोड़ तिमुहनी के पास गुरुवार को संध्या समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यादव मोड़-गाजीपुर मार्ग पर एल्युमिनियम पैनल लोड कर बारां जा रही एक ई रिक्शा मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा जैसे ही यादव मोड़ पर पहुंची, अचानक झटका लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।