जमुई: जमुई संयुक्त श्रम भवन परिसर में आयोजित एक दिवसीय विशेष जॉब कैंप में 10 का हुआ चयन
Jamui, Jamui | Apr 11, 2026 युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग एवं जिला नियोजनालय के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन सोनपे स्थित जिला नियोजन कार्यालय परिसर में शनिवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया।जॉब कैंप के तहत नियोजक के रूप में एचआरवीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विभिन्न प्रकार के रिक्तियों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन लिया गया।