करौली: मीना बडौदा सहित अलग-अलग स्थानों से फरार 3 स्थाई वारंटी व1शख्स को शांति भंग करने पर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 3 स्थाई वारंटी सहित एक शख्स को शांति भंग करने पर गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी सुनील कुमार ने रविवार को बताया कि मय जाप्ता द्वारा सालों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी वीरेन्द्र पुत्र मल्लाराम मीना निवासी मीना बडौदा को न्यायालय एसीजेएम करौली के कोर्ट केस मे गिरफ्तार किया है।इसी प्रकार3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।