देवबंद: गांव झबीरन में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
गांव झबीरन निवासी गौरव सैनी (20) पुत्र स्व श्रीचंद घर से बाहर नहीं दिखाई दिया।जिसके बाद पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो अंदर का नजारा देख उनके पांव तले से जमीन निकल गई। गौरव का शव कमरे में पंखे के कुंडे में कपड़े से लटका मिला। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल की।शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।