देवबंद: संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन,एडीएमएफ अर्चना द्विवेदी ने सुनी जनता की फरियाद
देवबंद में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएमएफ अर्चना द्विवेदी ने जन समस्याओं को गम्भीरता से सुना। इस दौरान 25 फरियादियों ने एडीएमएफ के समक्ष अपनी शिकायतों को रखा। जिनमें तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। बाकी शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दिए।