देवबंद: गांव गंगदासपुर में खेत पर काम कर रहा एक किसान विद्युत लाइन की चपेट आकर गम्भीर घायल
देवबंद थाना क्षेत्र के गांव गंगदासपुर गुर्जर में खेत पर काम कर रहे किसान तेजपाल सिंह विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। जिसे आनन फानन में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना से किसानों में विधुत विभाग के खिलाफ आक्रोश है। किसानों का आरोप है कि विधुत लाइन काफी नीचे लटकी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी विभाग ने समस्या का समाधान नही किया है।