देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देवबंद में सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपयों की ठगी करने वाले एक वांछित आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। उक्त मुकदमे में इससे पूर्व गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि गैंग के कुछ सदस्य फरार चल रहे थे। जिनमे दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अवनीश कुमार को थाना देवबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।