रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम ने मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) जी राम जी के खिलाफ अररिया डीडीसी को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। विधायक ने पत्र में रानीगंज प्रखंड में मनरेगा योजनाओं के संचालन और भुगतान में गंभीर वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिलने का उल्लेख किया है।