Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
dprojamui
3 views |
Jamui, Bihar
| Oct 16, 2026
MORE NEWS
Jamui, Bihar | Oct 16, 2026
गिद्धौर महोत्सव
Jamui, Bihar | Oct 16, 2026
Jamui, Bihar | Oct 16, 2026
Jamui, Bihar | Oct 16, 2026
गिद्धौर महोत्सव
Jamui, Bihar | Oct 16, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला निर्वाचन कार्यालय, जमुई दिनांक -16.10.2026 *********************** शीर्षक- *कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न* °°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°° भारत निर्वाचन आयोग तथा निर्वाचन विभाग बिहार पटना द्वारा बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी जमुई क़े निदेश क़े आलोक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मोo नजरुल हक की अध्यक्षता में समाहरणालय अवस्थित संवाद कक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व सचिव के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन कार्यक्रम, आदर्श आचार संहिता, मतदान एवं मतगणना से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नाम-निर्देशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 15 है मतदान 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक तथा मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने की अपील की। बैठक में यह भी बताया गया कि मतदान के पश्चात जिले के 142 से लेकर 150 तक कुल 9 मतदान केंद्रों की पोल्ड मतपेटिकाओं को मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दल एवं गश्ति दल दंडाधिकारी द्वारा सुरक्षित समाहरणालय जमुई लाया जाएगा तत्पश्चात समाहरणालय जमुई से उक्त सभी 9 मतदान केंद्रों की पोल्ड मतपेटिका को एक साथ पूर्णिया स्थित वज्रगृह पहुंचाने हेतु अधिग्रहित एक बड़ी बस में मतदान दल (पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, माइक्रो प्रेक्षक एवं सुरक्षा बल ) के साथ सुरक्षित स्कॉट करते हुए पूर्णिया स्थित वज्रगृह में भंडारित किया जाएगा इसके अतिरिक्त मतदान केंद्र संख्या 151 अंचल अधिकारी का कार्यालय सोनो एवं 152 अंचल अधिकारी का कार्यालय चकाई की पोल्ड मतपेटिका को मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दल एवं गश्ति दल दंडाधिकारी द्वारा मतदान केंद्र से सीधे पूर्णिया स्थित वज्रगृह पहुँचाया जायेगा। बैठक में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, मार्क्ससिस्ट, इंडियन नेशनल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Jamui, Bihar | Oct 16, 2026
गिद्धौर महोत्सव जमुई की गौरवशाली धार्मिक विरासत, विविध लोक परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है। विभिन्न समुदायों की आस्थाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को एक मंच पर लाकर यह आयोजन जिले की विविधता में एकता और साझा सांस्कृतिक विरासत को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता है। गिद्धौर महोत्सव—अनेक परंपराएँ, विविध संस्कृतियाँ और एक साझा गौरव: हमारा जमुई! Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar @topfans Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary #जमुई #jamuinews #गिद्धौरमहोत्सव #जमुई #धार्मिकविरासत #सांस्कृतिकएकता #सांस्कृतिकविविधता
Jamui, Bihar | Oct 16, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 16 अक्टूबर 2026 शीर्षक: गिद्धौर महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में बिखरे बिहार की लोकसंस्कृति और संगीत के रंग। •बिहार गौरव गान, सोहर लोकगीत और इंडियन आइडल फेम हर्षप्रीत कौर की गायकी ने बांधा समां, लोकपरंपराओं और बदलते बिहार की जीवंत छवि से रूबरू हुए दर्शक• जमुई: गिद्धौर महोत्सव के दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या बिहार की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोकआस्था, गौरवगाथा और संगीत की मधुर स्वर लहरियों के नाम रही। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने बिहार की सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक आत्मीयता और बदलते बिहार की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं। नालंदा संगीत कला विकास संस्थान के कलाकारों ने जब “दिशा-दिशा में लोक रंग का तार-तार है, महका-महका सोंधी मिट्टी का बिहार है” जैसे भावपूर्ण बोलों से सजे बिहार गौरव गान पर नृत्य प्रस्तुत किया, तो पूरा वातावरण बिहार की सांस्कृतिक अस्मिता और गौरव के रंग में रंग उठा। कलाकारों की भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने बिहार की मिट्टी की खुशबू, सांस्कृतिक विविधता, लोकपरंपराओं और खुशहाली के भाव को मंच पर जीवंत कर दिया। बिहार गौरव गान की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। गीत और नृत्य के माध्यम से उन्हें न केवल बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत की अनुभूति हुई, बल्कि बदलते और विकास की नई राह पर आगे बढ़ते बिहार की तस्वीर भी दिखाई दी। यह प्रस्तुति महज एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, अपनी पहचान और अपने प्रदेश के प्रति गौरव की सामूहिक अनुभूति बन गई। इसके पश्चात कलाकारों ने सोहर लोकगीत की नृत्यपरक प्रस्तुति से बिहार के पारंपरिक लोकजीवन की आत्मीय छवि प्रस्तुत की। सोहर के सुरों और नृत्य की लय में जन्मोत्सव की खुशियां, परिवार के सदस्यों का स्नेह, रिश्तों की मिठास और पीढ़ियों से चली आ रही लोकपरंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिली। आज के इस सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम हर्षप्रीत कौर ने अपनी सुरीली आवाज और मनमोहक गीतों से समां बांध दिया। उनकी मधुर गायकी ने कार्यक्रम में संगीत का नया रंग भरते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर कर रहा है। गिद्धौर महोत्सव की यह सांस्कृतिक संध्या इस बात की सशक्त अभिव्यक्ति बनी कि बिहार की संस्कृति केवल गीत-संगीत और नृत्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें लोकआस्था, परंपराएं, पारिवारिक मूल्य और सामुदायिक जीवन की आत्मीयता भी समाहित है। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गिद्धौर महोत्सव स्थानीय कला, लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। यह आयोजन स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने तथा बिहार की समृद्ध लोकविरासत को संरक्षित और संवर्धित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
Jamui, Bihar | Oct 16, 2026