प्रेस विज्ञप्ति
जिला निर्वाचन कार्यालय, जमुई
दिनांक -16.10.2026
***********************
शीर्षक- *कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
भारत निर्वाचन आयोग तथा निर्वाचन विभाग बिहार पटना द्वारा बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी जमुई क़े निदेश क़े आलोक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मोo नजरुल हक की अध्यक्षता में समाहरणालय अवस्थित संवाद कक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष व सचिव के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचन कार्यक्रम, आदर्श आचार संहिता, मतदान एवं मतगणना से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नाम-निर्देशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 15 है मतदान 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक तथा मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।
उप निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने की अपील की।
बैठक में यह भी बताया गया कि मतदान के पश्चात जिले के 142 से लेकर 150 तक कुल 9 मतदान केंद्रों की पोल्ड मतपेटिकाओं को मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दल एवं गश्ति दल दंडाधिकारी द्वारा सुरक्षित समाहरणालय जमुई लाया जाएगा तत्पश्चात समाहरणालय जमुई से उक्त सभी 9 मतदान केंद्रों की पोल्ड मतपेटिका को एक साथ पूर्णिया स्थित वज्रगृह पहुंचाने हेतु अधिग्रहित एक बड़ी बस में मतदान दल (पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, माइक्रो प्रेक्षक एवं सुरक्षा बल ) के साथ सुरक्षित स्कॉट करते हुए पूर्णिया स्थित वज्रगृह में भंडारित किया जाएगा
इसके अतिरिक्त मतदान केंद्र संख्या 151 अंचल अधिकारी का कार्यालय सोनो एवं 152 अंचल अधिकारी का कार्यालय चकाई की पोल्ड मतपेटिका को मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दल एवं गश्ति दल दंडाधिकारी द्वारा मतदान केंद्र से सीधे पूर्णिया स्थित वज्रगृह पहुँचाया जायेगा।
बैठक में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, मार्क्ससिस्ट, इंडियन नेशनल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
7 views | Jamui, Bihar | Oct 16, 2026