लाडनूं: लाडनूं में विद्युत विभाग की कार्रवाई, कमल चौक पर स्थित हाई मास्ट लाइट का काटा कनेक्शन
Ladnu, Nagaur | Apr 5, 2024 लाडनूं नगरपालिका के द्वारा समय पर बिल जमा नही करवाने पर विद्युत विभाग ने कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग के द्वारा आज कमल चौक पर लगी हाई मास्ट लाइट के कनेक्शन को कट कर दिया। ऐसे में अब आम जन व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।