बलिया: रसड़ा थाना पुलिस ने किशोरी के अपहरण व पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी को दबोच कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के सख्त निर्देशों के क्रम में सोमवार को रसड़ा पुलिस ने छितौनी चौराहे के पास से सोमवार को अभियुक्त मुकेश राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए शाम 5 बजे बताया।