मलारनाडूंगर: माणौली को नवीन ग्राम पंचायत बनाने की मांग, तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन
राज्य में ग्राम पंचायत और पंचायत समितियां के सीमाकंन तथा पुनर्गठन किया जा रहा है। इसी के बीच उपखंड मुख्यालय के समीपवर्ती माणौली गांव को भी नवीन ग्राम पंचायत बनाने की मांग उठ रही है। इसी को लेकर शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे माणौली गांव के ग्रामीणों ने तहसीलदार संतोष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत का दर्जा दिलवाने की मांग की।