Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
Crimenews

ब्लैक गाउन में Neha Dhupia ने बिखेरा जलवा, लूट ली सारी लाइमलाइट!

Balaghat, Balaghat | Jun 6, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट 
विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में विविध कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में ईको क्लब एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. नवीन वर्मा, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा तथा डॉ. रूपेश कपाले, शासकीय महाविद्यालय परासिया ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता एवं सतत विकास के महत्व पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में बी.एससी. प्रथम एवं तृतीय वर्ष के लगभग 85 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. हेमंत गनवीर ने पर्यावरण के महत्व तथा उसके संरक्षण के प्रभावी उपायों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया।

विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. भूपेंद्र ब्रम्हे, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट द्वारा विभागीय बॉटनिकल गार्डन में पौधरोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. योगेश बिसेन, श्री विजय दांदरे एवं डॉ. ओमकार बाइसताले की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में ईको क्लब प्रभारी डॉ. त्रिरत्नेश गजभिये ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
#WorldEnvironmentDay 
#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#HigherEducation

#बालाघाट विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में विविध कार्यक्रम आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में ईको क्लब एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. नवीन वर्मा, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा तथा डॉ. रूपेश कपाले, शासकीय महाविद्यालय परासिया ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता एवं सतत विकास के महत्व पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में बी.एससी. प्रथम एवं तृतीय वर्ष के लगभग 85 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. हेमंत गनवीर ने पर्यावरण के महत्व तथा उसके संरक्षण के प्रभावी उपायों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. भूपेंद्र ब्रम्हे, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट द्वारा विभागीय बॉटनिकल गार्डन में पौधरोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. योगेश बिसेन, श्री विजय दांदरे एवं डॉ. ओमकार बाइसताले की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में ईको क्लब प्रभारी डॉ. त्रिरत्नेश गजभिये ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। विश्व पर्यावरण दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। #WorldEnvironmentDay #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #HigherEducation

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

#बालाघाट 
आरोह 2026 ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन, 1970 खिलाड़ियों ने लिया भाग

मध्य प्रदेश शासन के जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बालाघाट तथा जिले के समस्त खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "आरोह 2026 ग्रीष्मकालीन शिविर" का सफलतापूर्वक समापन हुआ। जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा के नेतृत्व में जिले के सभी 10 विकासखंडों एवं जिला मुख्यालय में संचालित विभिन्न खेलों के शिविरों में लगभग 1970 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर समाप्त होने के बाद भी नियमित अभ्यास जारी रखना चाहिए तथा खेलों से निरंतर जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि यदि मोबाइल का उपयोग किया जाए तो वह अभिभावकों की निगरानी में और केवल शिक्षा व ज्ञानवर्धक उद्देश्यों के लिए होना चाहिए। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि मोबाइल के बढ़ते उपयोग के कारण ग्रामीण एवं पारंपरिक खेल धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में शासन द्वारा आयोजित खेल शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम में बताया गया कि आरोह 2026 समर कैंप नए स्वरूप में बच्चों और खिलाड़ियों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस प्रकार के शिविर खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं आमजन में सकारात्मक सोच और सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण को बढ़ावा देते हैं।

स्वागत भाषण के दौरान शिविर में किए गए नवाचारों तथा आरोह अभियान के विभिन्न घटकों की जानकारी दी गई। विभाग एवं खेल संघों के प्रशिक्षकों, युवा समन्वयकों और कोचों द्वारा खिलाड़ियों को इन गतिविधियों के उद्देश्यों से परिचित कराया गया। जिला खेल अधिकारी ने शिविर की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

समारोह में नेहरू स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, पूर्व पार्षदगण, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष नरेश धुवारे, जिला हॉकी संघ के सचिव विजय वर्मा, जिला कबड्डी संघ के सचिव रमेश दीक्षित, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव आर. हम्पी, खेल प्रशिक्षक, खेलो इंडिया एथलेटिक्स कोच, सभी विकासखंडों के युवा समन्वयक, ग्रामीण युवा केंद्र के प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी कोचों एवं युवा समन्वयकों को टी-शर्ट, लोअर एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में अहिल्या कन्हार फिजिकल क्लब के सचिव शैलेंद्र यादव ने आभार व्यक्त किया।

#CMMadhyaPradesh   #JansamparkMP  #MP_DSYW

#बालाघाट आरोह 2026 ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन, 1970 खिलाड़ियों ने लिया भाग मध्य प्रदेश शासन के जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बालाघाट तथा जिले के समस्त खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "आरोह 2026 ग्रीष्मकालीन शिविर" का सफलतापूर्वक समापन हुआ। जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा के नेतृत्व में जिले के सभी 10 विकासखंडों एवं जिला मुख्यालय में संचालित विभिन्न खेलों के शिविरों में लगभग 1970 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर समाप्त होने के बाद भी नियमित अभ्यास जारी रखना चाहिए तथा खेलों से निरंतर जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि यदि मोबाइल का उपयोग किया जाए तो वह अभिभावकों की निगरानी में और केवल शिक्षा व ज्ञानवर्धक उद्देश्यों के लिए होना चाहिए। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि मोबाइल के बढ़ते उपयोग के कारण ग्रामीण एवं पारंपरिक खेल धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में शासन द्वारा आयोजित खेल शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में बताया गया कि आरोह 2026 समर कैंप नए स्वरूप में बच्चों और खिलाड़ियों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस प्रकार के शिविर खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं आमजन में सकारात्मक सोच और सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण को बढ़ावा देते हैं। स्वागत भाषण के दौरान शिविर में किए गए नवाचारों तथा आरोह अभियान के विभिन्न घटकों की जानकारी दी गई। विभाग एवं खेल संघों के प्रशिक्षकों, युवा समन्वयकों और कोचों द्वारा खिलाड़ियों को इन गतिविधियों के उद्देश्यों से परिचित कराया गया। जिला खेल अधिकारी ने शिविर की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। समारोह में नेहरू स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, पूर्व पार्षदगण, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष नरेश धुवारे, जिला हॉकी संघ के सचिव विजय वर्मा, जिला कबड्डी संघ के सचिव रमेश दीक्षित, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव आर. हम्पी, खेल प्रशिक्षक, खेलो इंडिया एथलेटिक्स कोच, सभी विकासखंडों के युवा समन्वयक, ग्रामीण युवा केंद्र के प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी कोचों एवं युवा समन्वयकों को टी-शर्ट, लोअर एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में अहिल्या कन्हार फिजिकल क्लब के सचिव शैलेंद्र यादव ने आभार व्यक्त किया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #MP_DSYW

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

#बालाघाट 
कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने आज 06 जून को बैहर प्रवास के दौरान मुक्की के पास बनाए गए बैगा हाट का निरीक्षण किया। इस दौरान बैहर एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

#बैगा_हाट 
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP 
#WelfareTribal

#बालाघाट कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने आज 06 जून को बैहर प्रवास के दौरान मुक्की के पास बनाए गए बैगा हाट का निरीक्षण किया। इस दौरान बैहर एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे । #बैगा_हाट #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

#बालाघाट 
शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेषज्ञ संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के पालन में शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेषज्ञ संवाद एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुमन बरवा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार भिमटे ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए प्रत्येक छात्र-छात्रा को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। भारतीय ज्ञान परम्परा प्रभारी श्री नरेश सौलखे ने अपने व्याख्यान में स्वच्छता बनाए रखने तथा पॉलीथीन के उपयोग को बंद करने का संदेश दिया।

डॉ. कामाक्षा बिसेन ने ग्लोबल वार्मिंग की बढ़ती चुनौती एवं जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. सुमन बरवा ने अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती भूमेश्वरी ठाकरे ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

इस अभियान को सफल बनाने में डॉ. संगीता मेश्राम, डॉ. निर्मल कीर्ति गेडाम, श्री मनीष शिवहरे, डॉ. आशा कारे, डॉ. आरती विश्वकर्मा, श्री दीपक अहिरवार, श्री यादवराव राजुरकर, श्री व्यंकटरमन नागपुरे, श्रीमती सरिता ऐड़े, श्री रामदयाल मथारे, श्री लकेश गेडाम, श्री पीतम मुरते, श्रीमती वंदना कुर्वे, श्री मिनेष पंचेश्वर, श्री प्रशिक हुमनेकर, श्री निशांत तलवरे तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

#WorldEnvironmentDay  #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

#बालाघाट शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेषज्ञ संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के पालन में शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेषज्ञ संवाद एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुमन बरवा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार भिमटे ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए प्रत्येक छात्र-छात्रा को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। भारतीय ज्ञान परम्परा प्रभारी श्री नरेश सौलखे ने अपने व्याख्यान में स्वच्छता बनाए रखने तथा पॉलीथीन के उपयोग को बंद करने का संदेश दिया। डॉ. कामाक्षा बिसेन ने ग्लोबल वार्मिंग की बढ़ती चुनौती एवं जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. सुमन बरवा ने अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती भूमेश्वरी ठाकरे ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अभियान को सफल बनाने में डॉ. संगीता मेश्राम, डॉ. निर्मल कीर्ति गेडाम, श्री मनीष शिवहरे, डॉ. आशा कारे, डॉ. आरती विश्वकर्मा, श्री दीपक अहिरवार, श्री यादवराव राजुरकर, श्री व्यंकटरमन नागपुरे, श्रीमती सरिता ऐड़े, श्री रामदयाल मथारे, श्री लकेश गेडाम, श्री पीतम मुरते, श्रीमती वंदना कुर्वे, श्री मिनेष पंचेश्वर, श्री प्रशिक हुमनेकर, श्री निशांत तलवरे तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। #WorldEnvironmentDay #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026