झांसी: शादी से 5 दिन पहले दूल्हा ने किया सुसाइड, पत्थर पर लिखा- दोस्त ने मेरी मंगेतर से बनाए संबंध, झांसी मेडिकल में हुई PM
शादी से महज 5 दिन पहले दूल्हा ने सुसाइड कर लिया। उसकी लाश एक पेड़ पर लटकी मिली। पास में एक पत्थर पर लिखा था कि दोस्त ने मंगेतर से 10 दिन पहले संबंध बनाए है दूसरा दोस्त उसे पूरी जानकारी देता है। दोनों की शादी एक साल पहले तय हुई थी। दूल्हा दोस्त को लेकर मंगेतर से मिलने जाता था। इस बीच दोस्त और मंगेतर की जान पहचान हो गई। शादी से पहले अफेयर के बारे में पता चला।